अच्छा था पर मुझको मिला बर्बाद यार
सच में ही करता है जुआ बर्बाद यार
अंजाम चारा-गर से कर के 'इश्क़ का
खा खा दवाई हो गया बर्बाद यार
सिगरेट से क्या अस्थमा माँ को हुआ
क्या बाप ने माँ को किया बर्बाद यार
बनकर शराबी बेच सकता था शराब
पीकर अकेला ही हुआ बर्बाद यार
वो खेल क्या ही खेल पाएगा धरम
बचपन कमाने में हुआ बर्बाद यार
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by "Dharam" Barot
our suggestion based on "Dharam" Barot
As you were reading Religion Shayari Shayari