ek rishta sab nibhaaye ja rahe hain | एक रिश्ता सब निभाए जा रहे हैं

  - Dileep Kumar

एक रिश्ता सब निभाए जा रहे हैं
झूठ के आँसू बहाए जा रहे हैं

कुछ परिंदे जो सताए जा रहे हैं
ये सितारे हैं मिटाए जा रहे हैं

यूँँ अचानक मिल गया है वो कि हम तो
बे-वजह ही मुस्कुराए जा रहे हैं

बात उस सेे जो नहीं हो पाई है तो
इक ग़ज़ल हम गुनगुनाए जा रहे हैं

'इश्क़ का इज़हार करने आया है वो
और हम बातें बनाए जा रहे हैं

  - Dileep Kumar

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dileep Kumar

As you were reading Shayari by Dileep Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Dileep Kumar

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari