देखना है तो तुम इधर देखो
तुम ठहर कर मिरा नगर देखो
ऐब ही देखते हो क्यूँ मुझ
में
तुम कभी तो मिरा हुनर देखो
अब न जाने कहाँ वो रहता है
यार उस की कहीं ख़बर देखो
सब बुरी आदतें भी छोड़ो तुम
उस की इस बात का असर देखो
तुम अभी से ही थक गए हो पर
पूरा बाकी है ये सफ़र देखो
तुम अभी सच बता दो अच्छा है
फिर कहीं तुम इधर उधर देखो
— Ajay Kumar















