उस के हाथों में लिखी सुंदर सी जो तहरीर है

कोई अफ़साना नहीं वो तो मेरी तक़दीर है

कोई सुलझाए ज़रा इन आशिक़ों का मसअला
थोड़ा पेचीदा नहीं ये मामला गंभीर है

भूलना तो चाहता है दिल मेरा पर क्या करे
मेरे कमरे की दिवारों में तेरी तस्वीर है

ख़्वाब मेरे है बहुत, आज़ाद उड़ना है मगर
पैर में भी बेड़ियाँ है हाथ में ज़ंजीर है

जानना गर चाहते हो हाल मेरा तो सुनो
एक ही ये ज़िन्दगी है हालत–ए–कश्मीर है

— AYUSH SONI

More by AYUSH SONI

Other ghazal from the same pen

See all from AYUSH SONI →

Kismat Shayari

Shers of kismat.

All Kismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling