थोड़ा सा काम कर लिया मैं ने
ख़ूब आराम कर लिया मैं ने
उस को ख़्वाहिश हुई थी पीने की
ख़ुद को ही जाम कर लिया मैं ने
नेक नामी में कुछ नहीं हासिल
ख़ुद को बदनाम कर लिया मैं ने
तेरा दीदार करने की ख़ातिर
सुब्ह को शाम कर लिया मैं ने
दुख में सब राम राम करते हैं
सुख में भी राम कर लिया मैं ने
— jaani Aggarwal taak















