ग़मों को भूल कर के तुम ख़ुशी से प्यार कर लेना

मुझे तुम बे-वफ़ा कह कर किसी से प्यार कर लेना

हमारे बीच जो भी था वो ऐसे ख़त्म होना है
बना कर दोस्त अपना दोस्त ही से प्यार कर लेना

मुहब्बत गर करो यारों फ़क़त ये ध्यान में रखना
उसी इक शख़्स की तुम हर कमी से प्यार कर लेना

तुम्हें जितना हँसाता हूँ अगर कोई हँसा दे तो
है बेहतर ये ही मेरा ख़ुद-कुशी से प्यार कर लेना

— jaani Aggarwal taak

More by jaani Aggarwal taak

Other ghazal from the same pen

See all from jaani Aggarwal taak →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling