मेरी डीपी भले चूम ले पर
तू कभी बात भी कर लिया कर
नाम पूछा किसी ने तिरा जो
चीख़ कर बोला मैं ने सितमगर
पहले नंबर पे तू है तिरे बा'द
आता है कोई एडोल्फ़ हिटलर
इतना भाया मिरा दुख सभी को
बोले सुन कर मुकर्रर मुकर्रर
तेरी बातें है प्यारी तभी तक
जब तलक तू न बोले मगर पर
पेट ख़ाली रहा तो ये जाना
हिज्र से भारी है भूक का क़हर
हाए ये दुख है कितना बड़ा दुख
तन्हा बिस्तर मैं और ये दिसंबर
प्यार में सीख जीना यूँ 'जगवीर'
प्यार पे मर न तू प्यार में मर
— Jagveer Singh















