tere aane se gham mukhtasar ho gaya | तेरे आने से ग़म मुख़्तसर हो गया

  - Meem Alif Shaz

तेरे आने से ग़म मुख़्तसर हो गया
तेरी बातों से फिर बेअसर हो गया

मैं तो निकला था घर से बहकते हुए
साथ तेरा मिला तो सफ़र हो गया

मेरी क़िस्मत में तो पेड़ का साया था
तूने अपना बनाया तो घर हो गया

रंग लाई है मेहनत मिरी दोस्तों
एक पौधा मिरा अब शजर हो गया

मैं तो मिट्टी का टुकड़ा था टूटा हुआ
तेरी रहमत जो बरसी गुहर हो गया

  - Meem Alif Shaz

Safar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Safar Shayari Shayari