सितारों जैसा है जलवा तुम्हारा

हमारे दिल पे है कब्ज़ा तुम्हारा

सबा भी पूछती है कौन आया
महकता है बदन ऐसा तुम्हारा

इधर आई ये दिलकश तितलियाँ भी
चमन के जैसा है चहरा तुम्हारा

ख़ुशी देखो बहुत है जुगनूओं में
बना है ज़ुल्फ़ों का साया तुम्हारा

सँवर जाए हमारी ज़िन्दगी भी
अगर हम से हो ये रिश्ता तुम्हारा

— Meem Alif Shaz

More by Meem Alif Shaz

Other sher from the same pen

See all from Meem Alif Shaz →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling