vaham ki intiha hai kya yaanii | वहम की इंतहा है क्या यानी

  - Kaif Uddin Khan

वहम की इंतहा है क्या यानी
मसनद-ए-ज़ेहन पे ख़ुदा यानी

सर-ब-सर भूलने की कोशिश में
मैं उसे सोचता रहा यानी

कुछ नहीं है वजूद की हस्ती
ज़ात है पैकर-ए-ख़ला यानी

मैं हूँ मौजूद बारहा तुझ में
हूँ मगर ख़ुद में लापता यानी

दिल दुखाना तुझी से सीखा है
ज़हर है ज़हर की दवा यानी

कितना दुश्वार है जिये जाना
ख़ुल्द में भी सज़ा है क्या यानी

कैफ़ जिसका जवाब मुश्किल है
बूद है वो सवाल ला-यानी

  - Kaif Uddin Khan

Jahar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaif Uddin Khan

As you were reading Shayari by Kaif Uddin Khan

Similar Writers

our suggestion based on Kaif Uddin Khan

Similar Moods

As you were reading Jahar Shayari Shayari