be-waqt chaahaton ki kahaanii fuzool hai | बे-वक़्त चाहतों की कहानी फुज़ूल है

  - Khalid Azad

बे-वक़्त चाहतों की कहानी फुज़ूल है
गर की नहीं तो फिर ये जवानी फुज़ूल है

तुम लौटकर जो आओ तो फिर और बात है
वरना तुम्हारी दी ये निशानी फुज़ूल है

राजा ना हो अगर किसी क़िस्से के बाब में
तो फिर उसी कहानी में रानी फुज़ूल है

गर तेरे हाथ पर न गिरे जा के ये कभी
फिर तो हमारी आँख का पानी फुज़ूल है

साहिल पे छोड़ पाए ना, जो डूबता हुआ
दरिया तेरी तो फिर ये रवानी फुज़ूल है

  - Khalid Azad

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari