इश्क़ कब लाज़वाल होता है

हाँ मगर बेमिसाल होता है

उम्र के इक पड़ाव पे आ कर
चुप भी रहना कमाल होता है

ख़ून हम ने दिया वतन के लिए
और हमीं से सवाल होता है

पहले मैं ही उदास रहता था
अब उसे भी मलाल होता है

हिज्र के वसवसे जो दिल में हों
फिर तो जीना मुहाल होता है

— Khalid Azad

More by Khalid Azad

Other ghazal from the same pen

See all from Khalid Azad →

Budhapa Shayari

Shers of budhapa.

All Budhapa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling