ruk gardishe-e-ayyaam tujhe meri qasam hai | रुक गर्दिशे-ए-अय्याम तुझे मेरी क़सम है

  - Khalid Azad

रुक गर्दिशे-ए-अय्याम तुझे मेरी क़सम है
कर अब मुझे गुमनाम तुझे मेरी क़सम है

चाहत है कि हम तेरी असीरी में मरे अब
रख दे कोई इल्ज़ाम तुझे मेरी क़सम है

ऐ जिस्म अभी साथ दे बस पास है मंज़िल
बस और ये दो गाम तुझे मेरी क़सम है

कुछ तो हो मेरे पास मुहब्बत की निशानी
दे हिज्र का ईनाम तुझे मेरी क़सम है

  - Khalid Azad

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari