दूर मुझ से है जाना जाइए
फिर न लौट के आना जाइए
कहते आपको बेवफा सभी
मैंने बा-वफ़ा माना जाइए
रख दिया फ़लक पैरों में मगर
कहते अच्छा कुछ लाना जाइए
थे अजीज़ और आप भी मुझे
मारने लगे ताना जाइए
और नहीं तुझे आज़माना है
बे-वफ़ा से क्या पाना जाइए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya
our suggestion based on Rohan Hamirpuriya
As you were reading Shama Shayari Shayari