ham itne gham se marne waale nahin | हम इतने ग़म से मरने वाले नहीं

  - Manoj Devdutt

हम इतने ग़म से मरने वाले नहीं
फिर इतने कम से मरने वाले नहीं

हमको मिलेगी मौत भी किश्त में
हम एक दम से मरने वाले नहीं

लेने ख़ुदा आएँगे ख़ुद ही मुझे
हम उसके यम से मरने वाले नहीं

दिखती रहे तू सर्दियों में मुझे
हिजरत में ज़म से मरने वाले नहीं

उस कान की झुमकी पे ही मर गए
पायल की छम से मरने वाले नहीं

हम तो हमेशा ही विषम पर मरे
सच ये है सम से मरने वाले नहीं

बोसा मिला तो मर ख़ुशी से गए
दुश्मन के बम से मरने वाले नहीं

ज़ख़्मी मुझे बस दो निगाहें करे
प्यालों की रम से मरने वाले नहीं

हँसते हुए ही हम मरेंगे कभी
पर आँख नम से मरने वाले नहीं

  - Manoj Devdutt

One sided love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading One sided love Shayari Shayari