रिश्ते बचाते जा रहा हूँ
आँसू बहाते जा रहा हूँ
अब ध्यान सबका ही रखा पर
ख़ुद को सताते जा रहा हूँ
वो पूछते हैं दर्द मुझ सेे
मैं मुस्कुराते जा रहा हूँ
हर बार अपनी ज़ात से बस
मैं मात खाते जा रहा हूँ
उसकी मदद करनी है मुझको
छिपते छिपाते जा रहा हूँ
मेरी ख़ुशी रूठी हुई है
उसको मनाते जा रहा हूँ
महताब को तस्वीर तेरी
अब मैं दिखाते जा रहा हूँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Manoj Devdutt
our suggestion based on Manoj Devdutt
As you were reading Aansoo Shayari Shayari