ped jo ye kata hua hai ab | पेड़ जो ये कटा हुआ है अब

  - Manoj Devdutt

पेड़ जो ये कटा हुआ है अब
रोया पंक्षी ये क्या हुआ है अब

जो नहीं था बुरा किसी का भी
उसका ही क्यूँँ बुरा हुआ है अब

पहले मेरी दवा हुआ था जो
क्यूँँ मेरी वो सज़ा हुआ है अब

मसअले सब सुलझ गये हैं अब
कम ये फिर मसअला हुआ है अब

अच्छा सब कुछ तेरा हुआ था बस
सब बुरा फिर मेरा हुआ है अब

खुश नहीं है रक़ीब से भी वो
ये मुझे भी पता हुआ है अब

दुश्मनी भी तो इस तरह की है
बैरी से राबता हुआ है अब

बिछड़े थे हम मनोज पहले ही
फ़ासला बस अदा हुआ है अब

  - Manoj Devdutt

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari