adaakaari ke dam par vo adaalat se bacha hogaa | अदाकारी के दम पर वो अदालत से बचा होगा

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

अदाकारी के दम पर वो अदालत से बचा होगा
मुझे अब भी यक़ीं है वो क़यामत से बचा होगा

उसे तो शौक़ है अपनी तबाही को ख़ुदा कहना
वो कहता है कि मेरा दिल शराफ़त से बचा होगा

हमारे हर गली कूचे की बातें वो सुनाता है
हमारा घर बता कैसे ख़िलाफ़त से बचा होगा

चराग़ों से मिला था मैं ,किया सौदा शरारों का
न कोई अब कहानी में सियासत से बचा होगा

जनाज़े तो उठेंगे ही ख़ुदा की मर्ज़ियाँ हैं सब
दिखाई दे गया है तू इनायत से बचा होगा

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari