khushi se mira ghar sajaaya gaya hai | ख़ुशी से मिरा घर सजाया गया है

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

ख़ुशी से मिरा घर सजाया गया है
मिरा जन्म दिन भी मनाया गया है

सुकूँ है कि मेरी बड़ी ज़िंदगी से
फ़क़त और इक दिन घटाया गया है

वो करते नहीं सोज़ की बात यानी
के अब जिस्म से दिल हटाया गया है

फ़लक पे हज़ारों चराग़ाँ मिलाकर
चमकदार सूरज बनाया गया है

कलाकार बनते गुनहगार ख़ुद से
या नक़्श-ए-क़दम पर चलाया गया है

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Aasman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Aasman Shayari Shayari