nahin aaj KHud ko laga dekh kar | नहीं आज ख़ुद को लगा देख कर

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

नहीं आज ख़ुद को लगा देख कर
कि ज़िंदा रहेंगे क़ज़ा देख कर

हमारी लड़ाई थी तूफ़ान से
सफ़ीने उतारे हवा देख कर

इधर भी ग़ज़ब का तमाशा हुआ
किसी को यहाँ पे मरा देख कर

मिरे यार सारे गुनह गार हैं
जो शामिल रहे थे नफ़ा देख कर

ख़िलाफ-ए-तबा जा चुके हैं सभी
ख़ुलासा करेंगे सज़ा देख कर

ये फाँसी के फंदे से पूछो ज़रा
कि वो क्या करेगा गला देख कर

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Fasad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Fasad Shayari Shayari