hamse aisa bhala kya nahin ho raha | हम सेे ऐसा भला क्या नहीं हो रहा

  - Praveen Sharma SHAJAR

हम सेे ऐसा भला क्या नहीं हो रहा
क्यूँँ कोई भी हमारा नहीं हो रहा

आपकी शर्त भी मान लेते मगर
फ़ायदा भी तो अपना नहीं हो रहा

दिल में हिम्मत नहीं है मुहब्बत की और
बिन मुहब्बत गुज़ारा नहीं हो रहा

अब इबादत न ज़ाया' करो आज कल
हम सेे वैसे भी सजदा नहीं हो रहा

गिरते पड़ते यहाँ तक मैं आ तो गया
लेकिन आगे का रस्ता नहीं हो रहा

  - Praveen Sharma SHAJAR

Ummeed Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Praveen Sharma SHAJAR

As you were reading Shayari by Praveen Sharma SHAJAR

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Sharma SHAJAR

Similar Moods

As you were reading Ummeed Shayari Shayari