'ishq is kadar kuchh dono ke hisse men aaya | 'इश्क़ इस कदर कुछ दोनों के हिस्से में आया

  - Prashant Beybaar

'इश्क़ इस कदर कुछ दोनों के हिस्से में आया
हमने बारहा खोया तुमने बारहा पाया

अगली ज़िन्दगी में तुम मैं बनो ये देखो फिर
किस कदर मुहब्बत में तुमने हमको तड़पाया

तेरे जाने के बाद आए न जाने क्या मौसम
छाँव चुभती है अब तक बारिशों ने झुलसाया

वो वफ़ा की बातें ता'उम्र साथ का वा'दा
ये पुराने चर्चे हैं हमने मन को बहलाया

अब नहीं सवेरा बेबार उसके होने से
रात भर जली लौ में हमने ख़ुद को समझाया

  - Prashant Beybaar

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Beybaar

As you were reading Shayari by Prashant Beybaar

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Beybaar

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari