jis taraf preet saare zamaane ga.e | जिस तरफ़ "प्रीत" सारे ज़माने गए

  - Prit

जिस तरफ़ "प्रीत" सारे ज़माने गए
आग हम उस दिशा में लगाने गए

प्यार मिलना न मिलना मुकद्दर रहा
हम फ़क़त दिल की बातें बताने गए

बात दिल की किसी ने सुनी ना कही
हम तो महफ़िल में बस गीत गाने गए

तेरी फुरकत भी हमने गुज़ारी सनम
फिर शराबों की बोतल उठाने गए

वो किसी गैर के साथ सोया मिला
हम उसे प्यार से जब मनाने गए

  - Prit

Mehman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prit

As you were reading Shayari by Prit

Similar Writers

our suggestion based on Prit

Similar Moods

As you were reading Mehman Shayari Shayari