ये दिल मासूम सा बच्चा था पहले

कि दिल की जेब में सिक्का था पहले

नज़र आती है बस मिट्टी यहाँ पर
बताते हैं यहाँ दरिया था पहले

ग़ज़ल तेरी कमी से आई मुझ को
मेरे कासे में बस मिसरा था पहले

मुख़ालिफ़ हो गए इक दूजे के सब
बताते है यहाँ कुनबा था पहले

ज़रा सा कामयाबी का सिला है
तुझे क्या हो गया तू क्या था पहले

इसे पूरा किया तेरी कमी ने
ये जो नुक्सान है आधा था पहले

— Rahul Gurjar

More by Rahul Gurjar

Other ghazal from the same pen

See all from Rahul Gurjar →

Dariya Shayari

Shers of dariya.

All Dariya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling