कोई ग़ुमाँ है कोई यक़ीं है

मुझे पता है के तू यहीं है

जहाँ न सोचा उसी जगह है
जहाँ लगा था वहीं नहीं है

मिले ज़माने में धोखे इतने
के देख कर भी यक़ीं नहीं है

मुझे सितारों से क्या कि मेरा
तू आसमाँ है तू ही ज़मीं है

— Ankit Raj

More by Ankit Raj

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Raj →

Manzil Shayari

Shers of manzil.

All Manzil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling