अच्छा ख़ासा ज़िद्दी हूँ मैं
तेरे जैसा ज़िद्दी हूँ मैं
जो सबकी ज़िद पूरी करता
यारो ऐसा ज़िद्दी हूँ मैं
अपनी हर ज़िद पूरी की है
इकदम तुझ सेा ज़िद्दी हूँ मैं
उसके आगे हारी मानी
जाने कैसा ज़िद्दी हूँ मैं
तुझको पाकर ही मानूँगा
बच्चों जैसा ज़िद्दी हूँ मैं
उसको पाना ज़िद है मेरी
अच्छा ख़ासा ज़िद्दी हूँ मैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"
our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"
As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari