और किसी को उस सेे बोसा मिलता है
मुझ को तो बस उस से धोखा मिलता है
फोन लगा लेती है फ़ौरन वो मुझ को
जब भी उस को थोड़ा मौक़ा मिलता है
मैं दिल से चाहत करने वालों में हूँ
सो मुझ को भी दिल से धोखा मिलता है
प्यार मुहब्बत करने वाला हर लड़का
कोने के कमरे में रोता मिलता है
जब उस को सब से प्यारा कह देता हूँ
तब जा कर के मुझ को बोसा मिलता है
— Kaviraj " Madhukar"















