kaise bhi KHud ko samjhaao | कैसे भी ख़ुद को समझाओ

  - Kaviraj " Madhukar"

कैसे भी ख़ुद को समझाओ
तुम बस मेरी अब हो जाओ

लो ख़ुद से भी दूरी कर ली
अब क्या करना है बतलाओ

रातें मेरी बन सकती हैं
गर ख़्वाबों में तुम आ जाओ

वो पत्थर भी गुल बन जाए
जिस पर से चलकर तुम आओ

हम सेे प्यारी बातें करके
तुम भी अपना जी बहलाओ

  - Kaviraj " Madhukar"

haseen Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading haseen Shayari Shayari