tire jaisa bahut saccha banuunga | तिरे जैसा बहुत सच्चा बनूँगा

  - Kaviraj " Madhukar"

तिरे जैसा बहुत सच्चा बनूँगा
कि सोचा था बड़ा अच्छा बनूँगा

अगर तेरा ख़यालों में नहीं मैं
हक़ीक़त में तिरा फिर क्या बनूँगा

अभी तक तो नहीं हूँ यार लेकिन
मिरी कोशिश है मैं अच्छा बनूँगा

यही तो वक़्त की है मार यारा
न सोचा था कभी ऐसा बनूँगा

  - Kaviraj " Madhukar"

Mehnat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Mehnat Shayari Shayari