pyaar ke badle mile gham ko gawara kar liya | प्यार के बदले मिले ग़म को गवारा कर लिया

  - Raunak Karn

प्यार के बदले मिले ग़म को गवारा कर लिया
दिल कि बातों से यहाँ हमने ख़सारा कर लिया

वो वहाँ बहता हुआ नमकीन झरना था मगर
रख उसी में यार फिर दिल प्यार खारा कर लिया

याद कर लो तुम यही के प्यार तुमको था कभी
था मगर फिर तोड़ दिल क्या प्यार हारा कर लिया

मन कभी तेरा न मेरी बात से यूँं तो भरा
बात में क्या बात तुम सेे यार सारा कर लिया

ख़ैर उसको तो हमीं भाए न थे तज़्कार में
शे'र में लिखकर उसे हमने सितारा कर लिया

हो रहे थे पास दिल में यार हम भी तो कभी
हम कहाँ जाते उसी ने तो किनारा कर लिया

तेज तो वो था सही में यार इस इख़्बार में
दिल लगा कर प्यार उसने फिर बिसारा कर लिया

  - Raunak Karn

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Raunak Karn

As you were reading Shayari by Raunak Karn

Similar Writers

our suggestion based on Raunak Karn

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari