वो जो दिखने में गुलाबों की तरह होता है

उस का लहजा ही तो ख़ारों की तरह होता है

जिन के कपड़ों पे लगे रहते हैं पैवन्द कई
उन का किरदार सितारों की तरह होता है

माँ का हँसना तो है जन्नत की ज़मानत लेकिन
माँ का ग़ुस्सा भी दु'आओं की तरह होता है

हाथ जब प्यार से वो रखता है इन आँखों पर
तो अँधेरा भी उजालों की तरह होता है

नाम सुनते ही कमी दर्द में आ जाती है
आप का ज़िक्र दवाओं की तरह होता है

झूठ से जिस के भी होती हो हिफ़ाज़त सच की
ऐसा झूठा भी तो सच्चों की तरह होता है

— Rehan Mirza

More by Rehan Mirza

Other ghazal from the same pen

See all from Rehan Mirza →

Narazgi Shayari

Shers of narazgi.

All Narazgi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling