आशिक़ी में जीत जाने का सहारा भी हो सकता है
उस की आँखों की नमी कोई दिखावा भी हो सकता है
उस की ख़्वाहिश पूरी करने को सितारों टूट जाओ अब
आसमानों में चमकना तो दुबारा भी हो सकता है
या'नी सब कुछ तुमपे निर्भर है कि तुम कैसे हो उस के साथ
उस का लहजा पल में ही मीठे से ख़ारा भी हो सकता है
मुझ को उस का तो पता है उस को मैं ही सब से प्यारा हूँ,
मेरा क्या है मुझ को कोई और प्यारा भी हो सकता है।
छोड़ने का फ़ैसला क्यूँ कर लिया तुम ने अकेले ही,
दोस्त ऐसे फ़ैसलों में इश्तिशारा भी हो सकता है।
कर रहे हो आशिक़ी तुम फ़ायदे का सोच कर साहिर,
दो मुँही तलवार है इस
में ख़सारा भी हो सकता है।















