haan ik ladki mujhse 'ishq ka daava karti hai | हाँ इक लड़की मुझ सेे 'इश्क़ का दावा करती है

  - Saahir

हाँ इक लड़की मुझ सेे 'इश्क़ का दावा करती है
तुम सेे शादी करनी है ये वा'दा करती है

मुझ सेे पेंसिल कॉपी माँगना एक बहाना है
वो बातें करने के मौके ढूँढा करती है

सब लड़कों को भाई बोला था उसने लेकिन
बस मुझको वो मेरे नाम से बोला करती है

उसको कई बारी रंगे हाथों पकड़ा है जब
वो तिरछी आँखों से मुझको देखा करती है

उसकी फ़ोटो में झुमके कंगन भी बनाओ यार
मैंने बोला था वो सब कुछ पहना करती है

  - Saahir

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saahir

As you were reading Shayari by Saahir

Similar Writers

our suggestion based on Saahir

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari