maut ka naam hi uchhaala hai | मौत का नाम ही उछाला है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

मौत का नाम ही उछाला है
मैंने कब ज़िंदगी को टाला है

आदमी बन सका तो बोलूँगा
एक औरत ने मुझको पाला है

मैंने सोचा था ख़ुश रहूँगा पर
तेरी आदत ने मार डाला है

अपने ग़म के ही पास रहता हूँ
एक ही प्यार करने वाला है

हाँ बिछड़ना पड़ा मुझे उस सेे
उसको दिल से नहीं निकाला है

हो इबादत हो शक हो क़ुर्बानी
'इश्क़ ने क्या नहीं सँभाला है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Ibaadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Ibaadat Shayari Shayari