mujh bin aadhi rah jaayogi jaan-e-man | मुझ बिन आधी रह जाओगी जान-ए-मन

  - Rohit tewatia 'Ishq'

मुझ बिन आधी रह जाओगी जान-ए-मन
ख़ुद को तिल तिल तड़पाओगी जान-ए-मन

दीवारों से बात करोगी फिर तुम भी
आईने सी हो जाओगी जान-ए-मन

देखा तुमने देखा मैं ना कहता था?
छोड़ मुझे तुम पछताओगी जान-ए-मन

महफ़िल में ग़र मेरा ज़िक्र कभी होगा
मुझको अपना बतलाओगी जान-ए-मन

मेरा चाहे कोई शे’र उठा लेना
जान-ए-मन को ही पाओगी जान-ए-मन

पहले सा आसान नहीं हूँ जाओ भी
तुम मुश्किल में आजाओगी जान-ए-मन

बेहतर है मुझ सेे नफ़रत ही करना तुम
प्यार करोगी मर जाओगी जान-ए-मन

दुनिया के चक्कर में मुझको भूली हो
अब दुनिया से टकराओगी जान-ए-मन

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Dushman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Dushman Shayari Shayari