usse baat badhaane waalon | उस सेे बात बढ़ाने वालों

  - Rohit tewatia 'Ishq'

उस सेे बात बढ़ाने वालों
ऊपर से इतराने वालों

ख़्वाबों में ही खुश हो लेना
उसके ख़्वाब सजाने वालों

घर पर कुछ ना दे पाओगे
सुनलो 'इश्क़ कमाने वालों

दिल का रस्ता भूल गये क्या
दिल से होकर जाने वालों

इक लड़की का फ़ोटो दूँगा
तुमको तेज निशाने वालों

दौलत से हारा इक आशिक़
क़िस्मत क़िस्मत गाने वालों

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari