दर्द के दरिया से इक रिश्ता निभाना रह गया
मेरे बस में ख़ामुशी का क़हर ढाना रह गया
घर बनाना चाहता था सबके दिल में मैं मगर
एक दिल के रास्ते में ही ठिकाना रह गया
फ़ेक तो डाला है तुमने प्यार से भेजा गुलाब
और कोई रूप भी है जो दिखाना रह गया?
एक दुख ये है कि मुझको याद कुछ रहता नहीं
एक दुख है ये कि तेरा ग़म भुलाना रह गया
इक भली लड़की के गुज़रे जंग में माँ बाप और
उसके हिस्से हम सभी को आज़माना रह गया
क्या करूँँ मैं आलिया भट की भी शादी हो गई
फ़ोन में सोनू निगम का दिल दिवाना रह गया
Read Full