चलती फिरती एक क़यामत वो लड़की
चुपके चुपके इश्क़ मुहब्बत वो लड़की
काजल बिंदिया ज़ुल्फ़ घनेरी गुड़िया सी
इस दिल की बस इक ही चाहत वो लड़की
बाक़ी सब तो फीका है इस दुनिया में
तीखे नख़रें बातें शर्बत वो लड़की
समेटती है मिरे बिखरने पर मुझ को
मेरी ताक़त मेरी हिम्मत वो लड़की
किस को छुपा के रक्खा है तू ने दिल में
तेरी भाभी मिरी मुहब्बत वो लड़की
और किसी से क्या लेना देना मुझ को
मेरी माँ की है ये हसरत वो लड़की
और किसी के साथ नहीं रहना मुझ को
मेरी सोहबत मेरी उल्फ़त वो लड़की
— Saurabh Chauhan 'Kohinoor'















