सच को ऐसे गिराना नहीं चाहिए
तेरा झूठा बहाना नहीं चाहिए
नाक पर जब कभी बात अड़ जाए फिर
हाथ उन से मिलाना नहीं चाहिए
लड़कियों चोरी करना ग़लत बात है
ऐसे दिल को चुराना नहीं चाहिए
बेटियाँ गर हमारी सलामत नहीं
हम को ऐसा ज़माना नहीं चाहिए
गर मोहब्बत की क़स
में वो खाता है तो
कुछ भी उस से छुपाना नहीं चाहिए
छोड़ दे हाथ तेरा मुसीबत में जो
ऐसा रिश्ता बनाना नहीं चाहिए
एक सच बोलने से तबाही मचे
ऐसे सच को बताना नहीं चाहिए
लाखों दुख झेलकर माँ ने पाला हमें
माँ का दिल यूँ दुखाना नहीं चाहिए
मेरे वालिद हमेशा सलामत रहें
मुझ को कोई ख़ज़ाना नहीं चाहिए
— Saurabh Chauhan 'Kohinoor'















