urdu | "उर्दू"

  - Rekhta Pataulvi

"उर्दू"

हिंद की ताजदार है उर्दू
इस चमन की बहार है उर्दू
लखनऊ की नज़ाकतों की क़सम
दिलबर-ए-तरहदार है उर्दू
दिल्ली वालों के दिल को लूट लिया
शौख़ चंचल निगार है उर्दू
लाल क़िलऐ की रौनक़ों की क़सम
जलवा-ए-सदबहार है उर्दू
फ़ख़्र से कह रहा है ताजमहल
इश्क़ की यादगार है उर्दू
रेख़्ती बेगमात की ज़ीनत
शह ज़फ़र का वक़ार है उर्दू
मीर-ओ-ग़ालिब, नज़ीर-ओ- मोमिन क्या
दाग़ का भी क़रार है उर्दू
नासिख़-ओ-मुसहफ़ी, नसीर और ज़ौक़
सैकड़ों का क़रार है उर्दू
यास, इन्शा हो या अनीस-ओ-दबीर
सारे यारों की यार है उर्दू
आतिश-ओ-दर्द के तसव्वुफ़ की
ख़ूब आईनादार है उर्दू

हाँ जलाल-ओ-जलील और अकबर
सबको करती शिकार है उर्दू
उलझे जोश-ओ-फ़िराक़ और चकबस्त
दाम-ए-गेसू-ए-यार है उर्दू
साइल-ओ-बेख़ुद-ओ-रसा उलझे
गेसु-ए-ताबदार है उर्दू
नब्ज़ देखेंगे ड़ॉक्टर इक़बाल
दर्द से बेक़रार है उर्दू
हाली हसरत हफ़ीज़ भी हैं फ़िदा
वो उरुस-ए-बहार है उर्दू
हाँ! अदम और मजाज़ से पूछो
लज़्ज़त-ए-सदख़ुमार है उर्दू
पूछो अख़्तर शकील -ओ-साहिर से
जान-ए-नग़मानिगार है उर्दू
कैफ़ी मजरूह हसरत-ओ-अंजान
गीतकारों की यार है उर्दू
क़िस्मत-ए-दुख्तर-ए-ब्रज भाषा
दुश्मनी का शिकार है उर्दू
रेख़्ता अहले हिन्द से पूछो
क्यूँँ गरीबुद्दियार है उर्दू

  - Rekhta Pataulvi

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rekhta Pataulvi

As you were reading Shayari by Rekhta Pataulvi

Similar Writers

our suggestion based on Rekhta Pataulvi

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari