afsos hai sab hasb-o-nasab bhool rahe hain | अफ़सोस है सब हस्ब-ओ-नसब भूल रहे हैं

  - Shajar Abbas

अफ़सोस है सब हस्ब-ओ-नसब भूल रहे हैं
हम लोग बुज़ुर्गों का अदब भूल रहे हैं

हम आप की यादों में हैं डूबे हुए हरदम
और आप हमें देखो ग़ज़ब भूल रहे हैं

जिस रोज़ से देखा है तेरी आँखों के अन्दर
उस रोज़ से हम बज़्म-ए-तरब भूल रहे हैं

मसरूफ़ हैं हम लोग ज़माने की रविश में
क्यूँँ आए हैं दुनिया में सबब भूल रहे हैं

ग़मगीन हैं तो लब पे शजर नाम हैं रब का
ख़ुशियों में मगर देखिए रब भूल रहे हैं

  - Shajar Abbas

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari