bahr-e-khuda sada-e-dil-e-be-qaraar sun | बहर-ए-ख़ुदा सदा-ए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

  - Shajar Abbas

बहर-ए-ख़ुदा सदा-ए-दिल-ए-बे-क़रार सुन
है इल्तिजा दुआ-ए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

ज़ख़्मी हैं जिस्म ख़्वाबों का आँखों के दश्त में
हर सू हैं हाए हाए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

आँखों की नींद चैन सुकूँ सारा लुट गया
मज़लूम से जफ़ा-ए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

करने लगा था हुस्न की तक़लीद ना समझ
इतनी सी है ख़ता-ए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

लब पर शजर था ख़म थी कमर आँखों में था ख़ूँ
मक़तल से ऐसे आए-दिल-ए-बे-क़रार सुन

  - Shajar Abbas

Khwab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Khwab Shayari Shayari