boli main teraa naam labon par sajaungi | बोली मैं तेरा नाम लबों पर सजाऊँगी

  - Shajar Abbas

बोली मैं तेरा नाम लबों पर सजाऊँगी
बोली मैं तेरी ग़ज़लें जहाँ को सुनाऊँगी

पूछा जो मैंने क्या मुझे तुम भूल जाओगी
बोली नहीं शजर मैं नहीं भूल पाऊँगी

पूछा जो क्या करोगी भला चार साल बाद
बोली तुम्हारी याद में आँसू बहाऊँगी

पूछा सहेलियों को अगर ना-पसंद हूँ
बोली सहेलियों ही से मैं रूठ जाऊँगी

पूछा मेरे गुलाब का तुम क्या करोगी जान
बोली तेरा गुलाब मैं सिर में लगाऊँगी

पूछा करोगी क्या भला तस्वीर का मेरी
बोली मैं इनसे कमरे की रौनक़ बढ़ाऊँगी

पूछा अगर मैं मर गया तो क्या करोगी तुम
बोली ख़ुदा से तुमको शजर छीन लाऊँगी

पूछा अगर जो बेटा हुआ क्या करोगी तुम
बोली शजर उसे तेरे जैसा बनाऊँगी

  - Shajar Abbas

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari