deewaana mujhko apna banaakar chali gaii | दीवाना मुझको अपना बनाकर चली गई

  - Shajar Abbas

दीवाना मुझको अपना बनाकर चली गई
इक लड़की ख़्वाब-ए-इश्क़ दिखाकर चली गई

आगे भी मौत है मेरे पीछे भी मौत है
मुझको तू किस मक़ाम पे लाकर चली गई

बे चैन हूँ मैं नींद नहीं आती अब मुझे।
आँखों में कैसे ख़्वाब सजाकर चली गई

दिल जल रहा है मेरा मोहब्बत की आग में
मुर्शिद वो इसको लाश बनाकर चली गई

कैसे शजर तलाश करूँँ मैं उसे बता।
वो नक़्श-ए-पा तो अपने मिटाकर चली गई

  - Shajar Abbas

Aag Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Aag Shayari Shayari