dil jo kahtaa hai teraa tu use manzoor na kar | दिल जो कहता है तेरा तू उसे मंज़ूर न कर

  - Shajar Abbas

दिल जो कहता है तेरा तू उसे मंज़ूर न कर
मुझसे मत दूर हो ख़ुद से तू मुझे दूर न कर

ऐ मेरी हूर मेरी हूर मेरी हूर न कर
ख़ुल्द से जाता हूँ मैं ख़ुद को तू रंजूर न कर

ख़ुदकुशी करने को मैं जीने से बेहतर समझूँ
ज़िंदगी बहर-ए-ख़ुदा ऐसा भी मजबूर न कर

ज़ख़्म जो हज़रत-ए-दिल पर है मेरी बात को सुन
ज़ख़्म की कर ले दवा ज़ख़्म को नासूर न कर

ख़ाक से जिस्म बना ख़ाक में मिल जायेगा
ऐ शजर ख़ुद को तू इस ख़ाक पे मग़रूर न कर

  - Shajar Abbas

Emotional Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Emotional Shayari Shayari