fazaaon men ye goonjegi sadaa aahista aahista | फ़ज़ाओं में ये गूँजेगी सदा आहिस्ता आहिस्ता

  - Shajar Abbas

फ़ज़ाओं में ये गूँजेगी सदा आहिस्ता आहिस्ता
मुझे ये दास्तान-ए-ग़म सुना आहिस्ता आहिस्ता

न मंज़र भूलने पाऊँगी जब तक भी जिऊँगी मैं
जुदा तन से किया तेरा गला आहिस्ता आहिस्ता

सुहाना हो रहा है दोस्तों यूँँ मौसम-ए-कर्या
रूख़-ए-अनवर से हटती है रिदा आहिस्ता आहिस्ता

समझ में ये नहीं आता इलाही माजरा क्या है
वो होने लग गए हैं बेवफ़ा आहिस्ता आहिस्ता

मुसलसल कह रहा है ये शजर इक शाहज़ादी से
तू अपनी ज़ुल्फ़ चेहरे से हटा आहिस्ता आहिस्ता

  - Shajar Abbas

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari