haan ik gulistaan men khilta gulaab hai chehra | हाँ इक गुलिस्ताँ में खिलता गुलाब है चेहरा

  - Shajar Abbas

हाँ इक गुलिस्ताँ में खिलता गुलाब है चेहरा
वो यानी जिस्म का हुस्न-ओ-शबाब है चेहरा

जो तीरगी में ज़िया दे तमाम आलम को
मेरे हबीब का वो आफ़ताब है चेहरा

वो इक सहरा में तन्हा भटकते मजनू को
सुकून-ए-क़ल्ब है और सुनिए आब है चेहरा

हैं लब दो तितलियाँ और नैन उस
में दो जुगनू।
वो एक चमन पे मुकम्मल किताब है चेहरा।

  - Shajar Abbas

Lab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Lab Shayari Shayari