yatiimon par jo shafqat kar raha hai | यतीमों पर जो शफ़क़त कर रहा है

  - Shajar Abbas

यतीमों पर जो शफ़क़त कर रहा है
इलाही की इबादत कर रहा है

अगर ख़ामोश है जुल्म-ओ-सितम पर
तो ज़ालिम की हिमायत कर रहा है

कोई भूखा न सोए बाद मेरे
ये इक हाकिम वसीयत कर रहा है

सितम हैरान है नोक-ए-जबल से
बुरीदा सर तिलावत कर रहा है

हुसैनी हो नहीं सकता शजर वो
जो महफ़िल में सियासत कर रहा है

  - Shajar Abbas

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari