har amal ka hisaab hona hai | हर अमल का हिसाब होना है

  - Shajar Abbas

हर अमल का हिसाब होना है
तेरी आँखों का ख़्वाब होना है

उठ रहे हैं जो तेरे मन में सवाल
मुझको उनका जवाब होना है

आज से मेरी नज़्म का मौज़ू'अ
तेरा हुस्न-ओ-शबाब होना है
'इश्क़ की जिससे प्यास बुझ जाए
मुझको एक ऐसा आब होना है

फ़ैसला कर लिया ये मैंने 'शजर'
हद से ज़्यादा ख़राब होना है

  - Shajar Abbas

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari