haathon se ek gul ke nihaare ga.e hain ham | हाथों से एक गुल के निहारे गए हैं हम

  - Shajar Abbas

हाथों से एक गुल के निहारे गए हैं हम
फिर उसके बाद दुनिया पे वारे गए हैं हम

हर सिम्त कू-ब-कू-तेरी बस्ती में जान-ए-मन
दीवाना तेरा कह के पुकारे गए हैं हम

इक बा वफ़ा हसीन सी लड़की के देखिए
आयत की तरह दिल पे उतारे गए हैं हम

मजनू को मौत आई थी लैला के 'इश्क़ में
देखो तुम्हारे 'इश्क़ में मारे गए हैं हम

डूबे हैं मौज-ए-इश्क़ में पहले सुनो शजर
फिर उसके बाद बह के किनारे गए हैं हम

  - Shajar Abbas

Aashiq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Aashiq Shayari Shayari